दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 मई। फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी द्वारा 2 महीने का समर कैम्प सुभाष चंद्रबोस पुलिस अकादमी रायपुर (चंदखुरी) में लगाया गया है। जिसका उद्घाटन 8 मई को किया गया। इस कैम्प में 35 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी रतन लाल डांगी शामिल हुए। साथ में आईपीएस शर्मा, गजेंद्र और पुलिस स्टॉफ के विभिन्न कर्मचारी शामिल हुए खिलाडिय़ों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दिए व उज्ज्वल भविष्य कि कामना कि साथ हि आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कोच ओम कुमार ओझा का कहना कि गांव के तालाब में जब बच्चे स्टेट, नेशनल की तैयारी करते हैं, तो बच्चों का अच्छा स्कील डेवलपमेंट नहीं हो पा रहा था, जिससे स्टेट एवं नेशनल लेवल चैंपियनशिप में भाग लेते थे, तो स्टार्टिंग , टरर्निग , फिनिसिग में बच्चे करने से चूक जाते थे। फिर मैंने सोचा कि अगर हम स्विमिंग पूल में रहकर तैयारी करेंगे तो बच्चे जो चूक रहे थे उसको कवर करने लगे हैं। अब बच्चों को अगले चैंपियनशिप के लिए जोरों-शोरो से तैयारी कर रहे है।