दुर्ग

स्वच्छता के साथ नशा मुक्त अभियान
10-May-2023 9:09 PM
स्वच्छता के साथ नशा मुक्त अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 10 मई। स्वच्छता अभियान टीम स्वच्छता ही सेवा समिति का 264वां सप्ताह सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम के सामने विगत दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा एकांतेशवर शिव कथा श्रवण का आयोजन संपन्न हुआ था, उसी स्थान की पुन: साफ सफाई के लिए एकत्रित होकर के स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां पर इसी से लगा हुआ भिलाई क्लब के पास स्वच्छता सफाई करते-करते वहां की स्थिति को देख कर के स्वच्छता अभियान के प्रहरी अचंभित और आश्चर्य से भर गए, क्योंकि भिलाई क्लब के ठीक सामने नशा करने वाले लोगों द्वारा दारू शीशी बॉटल, गिलास पाउच पन्नी, और ईट से बनाया हुआ भट्टी, जिसमें मांसाहार बनाया गया था ऐसा प्रतीत हो रहा था, नशीले पदार्थों का पाऊच पुडिय़ा यत्र तत्र पड़ा हुआ था जिसे साफ सफाई कर सभी से अपील किया गया कि कम से कम भिलाई जैसे शिक्षा धानी हब और जहां पर भिलाई होटल और भिलाई क्लब जैसे आलीशान रियासी भवन होने के बाद यहां पर ही इस तरीके से नशीले पदार्थों का सामग्री मिलना बहुत ही शर्मसार कर देने वाला है। जहाँ पर सुबह से सभ्य लोग मार्निंग वाक, प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के साथ सैर सपाटे वाले का आना जाना लगा रहता है। अत: इस ओर ध्यान देकर नशा करने वाले लोग को प्रतिबंधित करना चाहिए।

स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्षदेव साहू उपाध्यक्ष देवेश साहू कोसाध्यछ राजू ऊके, बिशेषसर कुलदीप, सनत साहू सुरेंद्र साहू, ज्ञानिक साहू, गुलाब साहू, परस राम साहू आदि पर्यावरण मित्र मंडल से बालूराम वर्मा, केके वाधवा, सियाराम कश्यप, मनोज चौबे, स्वराज जोड़े, एस. के. सेन, विशाल सेन, डीपी चौधरी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट