दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मई। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग शहर के ह्दय स्थल इंदिरा मार्केट दुकानदार द्वारा बाहर समान सजाकर व्यापार करने वालो को एवं सडक़ों के किनारे हो रहे अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार से अभियान छेड़ दिया।
इस दौरान सडक़ किनारे फुटपाथ व नालों के ऊपर अतिक्रमण कर दुकानों का सामान जमाने वाले दुकानदारों के काउंटर, तखत आदि समान को जब्त किए जाएंगे। इसके अलावा दुकानों के बाहर कचरा-गंदगी करने वाले दुकानदारों से 26 सौ रुपये जुर्माना की वसूली की गई।
नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर बाजार विभाग टीम एवं अतिक्रमण टीम सोमवार की सुबह 11 बजे ही पटेल चौक पर निकल गए। इंदिरा मार्केट क्षेत्र स्टेशन रोड से लेकर पोलसाय पारा चौक तक के दुकानों के बाहर तक का अतिक्रमण हटवाया। जब ननि की टीम इंदिरा मार्केट क्षेत्र पर पहुंची तो वहाँ दुकानों के बाहर को दुकानदार द्वारा समान को अंदर रखना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने दुकान से पांच से 10 फीट बाहर तक चबूतरे बनाकर, समान व काउंटर जमाकर कब्जा कर लिया। ऐसे काउंटर, नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता द्वारा कार्रवाई के दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अब अतिक्रमण किया तो जप्ती के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी होगी।
कार्रवाई के मौके पर थानसिंह यादव, शशि यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव के अलावा टीम अमला मौजूद रहें। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चौक चौराहों सहित बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन निगरानी रखें। शहर के मुख्य मार्ग मुख्य बाजार पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम द्वारा सडक़ किनारे सडक़ से कबाड़ वाहन, चौक चौराहों से ठेले खोमचे को व्यवस्थित करने की कार्रवाई करने को कहा गया। सडक़ किनारे लोग चाय ठेला, फल ठेला, सब्जी पसरा, खोमचा आदि लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में लोगो को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है।