दुर्ग

जनदर्शन में 142 आवेदन, सुनी समस्याएं
09-May-2023 3:39 PM
जनदर्शन में 142 आवेदन, सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 मई। अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने सोमवार को जनदर्शन में कई आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकृत करते हुए अन्य आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में 142 आवेदन प्राप्त हुए।

खम्हरिया निवासी ने अपने बच्चे के इलाज के दौरान पल्स अस्पताल भिलाई द्वारा की जा रही राशि की मांग के संबंध में अपर कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने अवगत कराया कि बेटी का सम्पूर्ण इलाज आयुष्मान कार्ड के द्वारा किया जा रहा है, फिर भी पल्स अस्पताल भिलाई द्वारा इलाज के लिए नगद जमा करने एवं दवाईयां मंगवाई जा रही है। इस पर अपर कलेक्टर ने मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बोरसी भांठा के समस्त वाडर्वासी ने सडक़ चौड़ीकरण में प्रभावित मकान एवं दुकान का मुआवजा राशि की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड 50 बोरसी भांठा में सडक़ चौड़ीकरण होने के कारण 28 परिवारों का मकान एवं दुकान प्रभावित हुआ है, जिनकी मुआवजा राशि अभी तक प्रदान नहीं की गई है। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत डुमरडीह में मनरेगा के तहत भाठा तालाब में अवैध मुरूम खनन की शिकायत की।

बताया गया कि तालाब में जेसीबी लगाकर अवैध मुरूम खनन कर सरपंच द्वारा बेचा जा रहा है। इस पर संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए।  ग्राम चिंगरी निवासी ने श्रम विभाग द्वारा संचालित असंगठित कमर्कार प्रसुति सहायता योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनके द्वारा प्रसुति सहायता योजना के तहत संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया था। छह माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनको राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में उन्होंने विभाग से भी संपर्क कियाए लेकिन फंड न होने की जानकारी दी। इस पर अपर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

वार्ड 19 कैलाश नगर तितुरडीह में नाली सफाई का कार्य नियमित नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली का बहाव सही नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सभी के घरों में घुस जा रहा है, जिसके कारण गंदे पानी से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही कीड़े मकौडे का भी डर बना रहता है। इस पर अपर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रूआबांधा वाडर्वासियों ने बस्ती का रजिस्ट्रीकरण किए जाने के लिए आवेदन किया। उनका कहना है कि रूआबांधा बस्ती बहुत पुरानी बस्ती हैए जहां लगभग 50 वर्षो से मजदूर बस्ती में निवासरत है। यहां अधिकांश लोग रोजी मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। वह एक स्थाई व्यवस्थित चाहते हैं। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

भाटापारा कोहका भिलाई द्वारा भेलवा तालाब का सीमांकन कराने एवं अवैध कब्जा हटाने, ग्राम अंडा तालाब से द्ववारिका डीह पहुंच मार्ग में भ्रष्टाचार की शिकायत, राजस्व अभिलेख में रिकार्ड दुरूस्ती आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराने, गयाबाई पूर्व माध्यमिक शाला गया नगर में स्थित पुराने वृक्ष को कटवाने, झुग्गी झोपड़ी पट्टा दिलाने, अवैध कब्जा, भूमिआबंटन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


अन्य पोस्ट