दुर्ग
घरेलू विवाद: नवविवाहिता ने लगा ली फांसी
08-May-2023 1:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 मई। स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि अयप्पा नगर कोहका निवासी झलक बंसार पति देवेंद्र बंसार (21 वर्ष) ने कल दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि मृतका के ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से उसकी मां और अन्य रिश्तेदार उसके घर आए थे। दोपहर में सभी बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी महिला सबके बीच से गुस्से में उठी और कमरे में जाकर फांसी पर झूल गई। मृतका की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे