दुर्ग

15 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना
06-May-2023 3:37 PM
15 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना

भिलाई नगर, 6 मई। भिलाई-चरौदा निगम आयुक्त द्वारा गुरुवार को अपने कक्ष में कर्मचारियों की बैठक लेकर आयुष्मान भारत योजना कार्य की समीक्षा की। इस दौरान निगम के वे सभी कर्मचारी उपस्थित थे, जिनके द्वारा घर-घर पहुँचकर लोगों का पंजीयन किया जाना है।

शासन की महत्वपूर्ण योजना होने के कारण आयुष्मान भारत योजना की प्रगति और पंजीयन की जानकारी से वरिष्ठ कार्यालय एवं अधिकारियों को अवगत कराया जाना होता है।

अपेक्षाकृत पंजीयन नहीं होने से बैठक में निगम आयुक्त ने कार्य में संलग्न कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। ज्ञात हो कि भिलाई-चरौदा निगम को लक्ष्य अनुसार 36 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जबकि अब तक केवल 6,780 लोगों का ही पंजीयन किया गया है, जिससे नाराज निगम आयुक्त ने 15 कर्मचारियों को बैठक के दौरान ही कारण बताओं सूचना जारी किया है। इस बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि कार्य के दौरान उन्ह किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन द्वारा सर्व सामान्य से अपील क गयी है कि वे पंजीयन हेतु घर-घर पहुँचने वाले कर्मचारियों का सहयोग कर आयुष्मान भार योजना में पंजीयन कराएं, जिससे 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ लोगों को प्राप्त होगा।


अन्य पोस्ट