दुर्ग

भगवान बुद्ध की जयंती समारोह 5 को
04-May-2023 5:11 PM
भगवान बुद्ध की जयंती समारोह 5 को

दुर्ग, 4 मई। बुद्ध विहार समिति शंकर नगर दुर्ग द्वारा  तथागत भगवान बुद्ध की जयंती समारोह आयोजित किया गया है। 5 मई को सुबह 9 बजे पंचशील ध्वजा रोहन, सुबह  9.30 बजे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण शंकर नगर  सुबह 10 बजे बुद्ध विहार में सामूहिक बुद्ध, धम्म, संघ वंदना कि जाएगी।

तत्पश्चात खीर वितरण किया जायेगा शाम 4 बजे से बौद्ध महिला मण्डल द्वारा आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिन्होंने भाग लिया। ऐसे प्रतिभागियों को महिला मण्डल द्वारा पुरुस्कार वितरण किया जायेगा।  शाम 6.30 बजे कैंडल रैली रूट, बुद्ध विहार से प्रारंभ भाटिया नर्सिंग होम होते हुए अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक होते हुए चौक, ओम परिसर होते हुए वंदना गुप्ता नर्सिंग होम होते हुए आमा पारा होते हुए बुद्ध विहार में समापन।

शाम 7.30 बजे से भंते द्वारा प्रवचन तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उदबोधन तत्पश्चात भोजन दान  रात  9 बजे से राजनांदगांव द्वारा सुगम संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति टिप बुद्ध जयंती के अवसर पर आयु, काशीनाथ सुखदेवे द्वारा भोजन दान टिप, बुद्ध जयंती के अवसर पर आयु, केएन वासनिक द्वारा खीर दान आप सभी का मंगल हो कल्याण हो।

 सभी उपासक उपासिकाओं से अपील है।  उपरोक्त कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का कष्ट करें।


अन्य पोस्ट