दुर्ग

शासकीय विश्वनाथ महाविद्यालय प्रदेश का उत्कृष्ट महाविद्यालय-कलेक्टर
02-May-2023 3:48 PM
शासकीय विश्वनाथ महाविद्यालय प्रदेश  का उत्कृष्ट महाविद्यालय-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 मई। जिले के जिलाधीश पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

जिलाधीश के महाविद्यालय में आगमन के पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनुपमा अस्थाना के द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। डॉ. अनिल कुमार ने पावर पवाइंट प्रेजेटेंशन द्वारा जिलाधीश को महाविद्यालय की उपलब्धियों से अगवत कराया तथा भविष्य में देश के सर्वोच्च उत्कृष्ट महाविद्यालयों की सूची में शामिल होने के लिए अधोसंरचना, शोध उपकरण, ग्रंथालय तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आवश्यक कमियों की जानकारी दी तथा उनसे प्रदेश के इस एकमात्र ए प्लस महाविद्यालय के उन्नयन हेतु आवश्यक लगभग 12 करोड़ राशि प्रदान करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

जिलाधीश ने सभी उपलब्धियों एवं कमियों को ध्यानपूर्वक समझा तथा तत्काल रूप से 3 करोड़ राशि महाविद्यालय को छ.ग.शासन के डी.एम.एफ. फंड से उपलब्ध करने की घोषणा की।

 तथा उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया कि उपरोक्त राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया भी कि आने वाले समय में विभिन्न उद्योगों के सीएसआर मद से और प्रस्तावित राशि महाविद्यालय को प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहें। डॉ. ए.के.खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


अन्य पोस्ट