दुर्ग

दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार चौथी बार बने संचालक
02-May-2023 2:19 PM
दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार चौथी बार बने संचालक

6 मई को होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 मई।  दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के 4 संचालक मंडल सदस्य के लिए सोमवार को सदर बाजार स्थित कार्यालय में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव में सामान्य वर्ग से ज्ञानेश ताम्रकार, अशोक दुग्गड़ और ओबीसी वर्ग से विनोद ताम्रकार व कामता प्रसाद चंद्राकर ने शानदार जीत दर्ज की है। पूर्व पार्षद विनोद ताम्रकार लगातार चौथी बार दुर्ग जिला उपभोक्ता भंडार के संचालक मंडल सदस्य बने हैं।

थोक उपभोक्ता भंडार के चार संचालक मंडल सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिनमें वत्सला ताम्रकार, अनिला लोढ़ा, कोमल सिंह ठाकुर व एक अन्य संचालक मंडल सदस्य के नाम शामिल है। दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 6 मई की तिथि निर्धारित की गई है। चुनाव में 10 संचालक मंडल सदस्य वोटिंग कर अध्यक्ष का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी तेज होते जा रही है।


अन्य पोस्ट