दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई। राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में 29 अप्रैल को 11 बजे से मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन चेयरमेन, छ.ग.वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल एवं नंद कुमार सेन चेयरमेन छ.ग.केश शिल्प आयोग की विशेष उपस्थिती में रखा गया था।
इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कार्यशाला को संबोधित करते सर्वप्रथम सभी जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आप जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष मिल के पत्थर है, आप अपने अपने जोन में आने वाले सेक्टर, वार्डो, बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं के बीच राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करें,शहर में होने वाले कार्यों को बताए।
उन्होंने बताया कि सीएण भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ कर 67 हजार युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की राशि जमा हुई है, इसी प्रकार से अनेक योजना छ.ग.की कांग्रेस सरकार योजना प्रारम्भ की गई, जिसे आप लोगों को बूथ स्तर तक पहुंचाना है आप सब बूथ स्तर पर कार्य प्रारम्भ कर बूथ को मजबूती प्रदान करें।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने संबोधित कर जानकारी देते हुए बताया कि मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यशाला में मध्य ब्लॉक में आने वाले 12 वार्डों के 3 जोन अध्यक्ष, 6 सेक्टर अध्यक्ष को उनके अंतर्गत आने वाले वार्डों, बूथों के बारे जानकारी दी गई तथा उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया गया कि आप सभी अपने अंतर्गत आने वार्डों बूथों में बूथ अध्यक्षो एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक लेकर प्रत्येक बूथों को मजबूती प्रदान करें और आने वाले विधानसभा की तैयारी में लग जाए।
कार्यशाला का संचालन मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने एवं आभार व्यक्त संदीप श्रीवास्तव ने किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से जोन अध्यक्ष पार्षद भोला महोबिया, हेमंत तिवारी, मुकेश पाण्डेय, सेक्टर अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, अलख नवरंग, निशांतगोडबोले, अशोक मेहरा, पार्षद शंकर सिंह ठाकुर, एल्डरमेन राजेश शर्मा,आनंद कपूर ताम्रकार,पाशी अली,कल्याण सिंह ठाकुर, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
श्रमिक दिवस के अवसर पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद द्वारा राजीव भवन में सुबह 10 बजे श्रमवीरों का सम्मान व बोरेबासी दिवस पर बोरे बासी का कार्यक्रम रखा गया है।