दुर्ग

खम्हरिया में रात्रिकालीन चौपाल में 48 आवेदन मिले
30-Apr-2023 4:19 PM
खम्हरिया में रात्रिकालीन  चौपाल में 48 आवेदन मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30  फरवरी। कलेक्टर के निर्देश पर आज ग्राम पंचायत खम्हरिया में क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। 

शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही सफलता पूर्वक किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनकर निश्चित समय सीमा में आवेदन का निराकरण हो इसके लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, बिजली, पानी, आवास, प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण के लिए तत्परता पूर्वक कार्यवाही की जाए। शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर भी निस्तारण किया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों के द्वारा यथासंभव प्रयास भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ श्री अश्वनी देवांगन, प्रषिक्षु आई.एस. लक्ष्मण तिवारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट