दुर्ग

केपीएस पुलगांव स्थल पर अवैध प्लॉटिंग
29-Apr-2023 4:17 PM
केपीएस पुलगांव स्थल  पर अवैध प्लॉटिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अप्रैल। अवैध प्लॉटिंग को लेकर केपीएस, पुलगांव स्थल में रोशन जैन की भूमि को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें नगर निगम दुर्ग एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विधि पूर्ण कार्रवाई की।

स्थल में  नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक डीपी परगनिहा, भवन अधिकारी प्रकाश थावणी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट