दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आहृान पर जिला भाजयुमो द्वारा छत्तीसगढ़ स्थित कांग्रेस नित भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश के भोले भाले शिक्षित बेरोजगारो के साथ छल करने के विरोध में युवा मोर्चा अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में जिला रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया।
कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश मे हमारी सरकारी बनते ही हम प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार देंगे एव प्रत्येक माह 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देगे। पर आज कांग्रेस की सरकार बनने के 52 महिने के पश्चात रोजगार देने की बात तो दूर बेरोजगारी भत्ता देने में भी कई तरह के मापदण्ड नियम एंव शर्ते लागू कर दी गई।
इससे आक्रोशित होकर दुर्ग एंव भिलाई जिला भाजयुमो के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में दुर्ग बी.आई.टी कॉलेज के पास एकत्रित होकर हाथों में विरोध प्रदर्शन की तख्तियॉं एंव बैनर लेकर भव्य विरोध रैली के रूप में चलकर जिला रोजगार कार्यालय का घेराव कर एंव पुलिस बल के साथ झुमा झटकी कर तालाबंदी कर अपना विरोध प्रकट किया एवं युवाओं की समस्याओं से अवगत कराने हेतु रोजगार अधिकारी को समस्या के निराकरण के लिए प्रपत्र भी दिया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एंव भाजयुमों प्रदेश प्रभारी दीप ज्योति मुण्डे ने प्रदेश स्थित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले भुपेश सरकार को उखाड़ फेकने की बात कही।
प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नाग ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारो को 52 महिने के बेरोजगारी भत्ता के हिसाब से 1.30 लाख रूपये देना होगा तथा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा की सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस के नेता गंगा जल की शपथ लेकर कई निराधार घोषणा की, जो आज तक पूरा नहीं हुआ आगे चलकर हमारा आन्दोलन सरकार के खिलाफ और उग्र होने की चेतावनी दी। अपने वक्तव्य में कहा कि भूपेश सरकार केवल और केवल घोषणाएं करती है जबकि उसको अमल में लाने के लिए दूर रहती है। कार्यक्रम का संचालक महामंत्री मनोज शर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त मुकेश सोनकर ने किया।