दुर्ग

हेमचंद विवि में 1 जुलाई से स्थापित होगी आचार्य नरेन्द्रदेव वर्मा शोधपीठ
29-Apr-2023 2:51 PM
हेमचंद विवि में 1 जुलाई से स्थापित होगी आचार्य नरेन्द्रदेव वर्मा शोधपीठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अप्रैल।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में अगामी शिक्षण सत्र में 01 जुलाई 2023 से आचार्य, नरेन्द्रदेव वर्मा शोधपीठ आरंभ की जायेगी। इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विवि के 24 अपै्रल को आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में की थी। इस शोधपीठ का संचालन हेमचंद यादव विवि, दुर्ग शोधपीठ संबंधी विनियम क्रमांक 45 के अंतर्गत किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विवि के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि शोधपीठ के अंतर्गत विवि के विभिन्न महत्वपूर्ण अकादमिक कार्यक्रम में अध्यापन, अनुसंधान, प्रषिक्षण, प्रचार-प्रसार, समाज से सरोकार एवं प्रकाषन इत्यादि गतिविधियां शामिल होंगी।

कुलसचिव श्री कुलदीप के अनुसार विवि की विद्यापरिषद् एवं कार्यपरिषद द्वारा अनुमोदित इस शोधपीठ के सचंालन हेतु एक सलाहकार मंडल गठित किया जायेगा। जिसकी कुलपति अध्यक्ष होंगी। इसके अलावा सलाहकार मंडल में एक निदेशक, दो बाह्य विशेषज्ञ, विवि कार्यपरिषद् के दो सदस्य, विवि विद्यापरिषद् के दो सदस्य, विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में से एक आचार्य, तथा स्वर्गीय डॉ. नरेन्द्रदेव वर्मा को जानने एवं समझने वाले एक व्यक्ति तथा कुलसचिव सदस्य के रूप में शामिल होंगे। तीन वर्ष की अवधि वाले इस सलाहकार मंडल की अनुषंसा पर निदेशक की नियुक्ति कार्यपरिषद् द्वारा की जा सकेगी।

श्री कुलदीप ने बताया कि शोधपीठ हेतु वित्तीय व्यवस्था राज्यशासन, केन्द्रशासन अथवा अन्य संस्थाओं से प्राप्त अनुदान से की जायेगी। अति आवश्यक होने पर विवि द्वारा भी अपने बजट से समुचित राशि की व्यवस्था की जा सकती है। किसी भी प्रकार के बिन्दु पर अनिर्णय अथवा भ्रम की स्थिति में विवि की कुलपति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
श्री कुलदीप के अनुसार 4 नवंबर 1939 को जन्मे आचार्य नरेन्द्रदेव वर्मा को सागर विवि तथा पं. रविशंकर शुक्ल विवि, रायपुर से पीएचडी की उपाधि क्रमष: 1966 एवं 1973 में प्रदान की गई थी। स्वर्गीय श्री वर्मा छत्तीसगढ़ी भाषा एवं अस्मिता की पहचान बनाने वाले गंभीर कवि थें। स्वर्गीय श्री वर्मा की ख्याति एक कवि, नाटककार, उपन्यासकार, कथाकार, समीक्षक एवं भाषाविद् के रूप में हैं। डॉ. नरेन्द्रदेव वर्मा द्वारा लिखे गये गीत ’’अरपा पैरी के धार’’ को वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ प्रदेष का राज्यगीत घोषित किया गया। डॉ. वर्मा ने शासकीय डी.बी. गल्र्स कॉलेज, रायपुर तथा साइंस कॉलेज, दुर्ग में हिन्दी के प्राध्यापक के रूप में अपनी लंबी सेवाएं दी थीं।


अन्य पोस्ट