दुर्ग

हाइवा की चपेट में बाइक सवार, मौत
27-Apr-2023 6:38 PM
हाइवा की चपेट में बाइक सवार, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 27 अप्रैल। बुधवार नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मारी जिससे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम सारखी का चंद्रिका साहू के रूप में पहचान हुई। घटना शाम 5 बजे की है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे बाईपास को चक्का जाम कर कई घंटों तक नारेबाजी करते रहे और मुआवजा की मांग साथ ही बस्ती आने जाने के लिए उचित फ्लाई ओवर, उचित ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए कई घंटों तक नेशनल हाईवे को बाधित किया, जिससे गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने लगे, लेकिन लोगों की आक्रोश को देखकर पुलिस भी नतमस्तक हुआ। भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाया गया तब कहीं जाकर 4 से 5 घंटे में लोगों की भीड़ हटी।

ज्ञात हो कि पूर्व में अभनपुर बस्ती के पार्षद उत्रसेन गहिरवारे, ग्रामीणों के साथ फ्लाईओवर एवं उचित ब्रेकर की मांग को लेकर धरना दिया गया था, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर धरना खत्म करते हुए जंक्शन में बेहतर सुविधा देने का हवाला दिया था, लेकिन आज तक वहां उचित ब्रेकर एवं सिग्नल जंक्शन की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है।

बस्ती के पार्षद उत्रसेन गहिरवारे ने कहा कि कई बार हमारे द्वारा ग्रामीणों के साथ उचित ब्रेकर एवं सिग्नल जंक्शन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया गया था, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया है, जिसे आज बड़ी दुर्घटना हो रही है। यहां दर्जन भर  घटनाएं अभी तक हो गई है।


अन्य पोस्ट