दुर्ग

सडक़ों का हो रहा है डामरीकरण, आवाजाही में होगी आसानी
26-Apr-2023 2:47 PM
सडक़ों का हो रहा है डामरीकरण, आवाजाही में होगी आसानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 26 अप्रैल। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर जोन क्षेत्र में कई सडक़ों का डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल करते हुए सडक़ों के डामरीकरण का काम भिलाई निगम क्षेत्र में शीघ्रता से किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में लगभग एक करोड़ की लागत से वैशाली नगर क्षेत्र के इंदिरा चौक से गौरव पथ तक, वैशाली नगर जोन कार्यालय के चारों तरफ की सडक़, भगत सिंह चौक से गौरव पथ तक की सडक़ तथा भगत चौक से हनुमान मंदिर तक की सडक़ का डामरीकरण हो रहा है। इनमें से ज्यादातर सडक़ों के डामरीकरण का प्रथम लेयर का काम पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही द्वितीय लेयर का काम प्रारंभ होगा।

लगभग 2 किलोमीटर की यह सडक़ें आवागमन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन सडक़ों की हालत काफी खराब हो चुकी थी, आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल ने इन सडक़ों को दुरुस्त करने का फैसला लेकर इनके डामरीकरण कार्य को करने अधिकारियों को निर्देशित किए। जिसके चलते सडक़ों का डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है कुछ ही दिनों में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा और लोगों को आने जाने में और असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बारिश और रात के समय में भी लोग आसानी से आवागमन कर पाएंगे। वही प्रमुख सडक़ होने के कारण गंतव्य की ओर जाने में भी समस्या नहीं होगी। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शीघ्र ही सडक़ों के डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, उन्होंने गुणवत्ता का भी ध्यान रखने कहा है। जिसके चलते भिलाई में सडक़ों की स्थितियों को सुधारने का काम निगम प्रशासन के द्वारा तेजी किया जा रहा है। जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के अधिकारी येशा लहरें तथा अभियंता अरविंद सिंह तथा बसंत साहू लगातार डामरीकरण कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भिलाई में कई सडक़ों को दुरुस्त करने का काम पूर्ण किया जा चुका है, जिसके चलते लोग आसानी से आवागमन कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट