दुर्ग

रेप, अपराध दर्ज
26-Apr-2023 2:44 PM
रेप, अपराध दर्ज

दुर्ग, 26 अप्रैल। जान पहचान बढऩे के बाद घर में बुलाकर युवती के साथ जबरदस्ती रेप बनाने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि उरला निवासी आरोपी विजय कुमार छत्रिय की जान-पहचान पीडि़ता के साथ थी। आपस में दोस्ती होने पर आरोपी ने पीडि़ता को अपने घर पर बुलाया। जब पीडि़ता उसके घर गई तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता से कहा कि यदि पुलिस में शिकायत करेगी या किसी को बताई तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। परेशान होकर पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट