दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय महासभा पंजीयन क्रमांक 1282 के तत्वधान में दो दिवसीय वार्षिक महा अधिवेशन का आयोजन पावन नगरी राजिम में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम दिवस राजपूत आन बान शान से राजीव में नगर भ्रमण किया गया, जहां राजपूतों द्वारा तलवार भाला एवं अन्य शस्त्र का एवं क्षत्राणी बहनों द्वारा तलवार का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस उपाध्यक्ष रमेश सिंह महासचिव विष्णु सिंह बघेल कोषाध्यक्ष नीरज क्षत्रिय सह सचिव अश्वनी सिंह महिला मंडल के प्रदेश अध्यक्ष वंदना सिंह महिला सचिव छाया राजपूत एवं युवा मंडल के अध्यक्ष सचिव एवं पूर्व कार्यकारिणी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ से 37 उप समितियों के पदाधिकारी एवं स्वजाति बंधु उपस्थित रहे द्वितीय दिवस महासचिव प्रतिवेदन कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन बाद समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राएं एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने समाज का नाम रोशन करने वालों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भिलाई निवासी राजेश मणि सिंह को उनके खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु महासभा द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया राजेश मणि सिंह को लगातार 4 वर्षों से सम्मानित किया जा रहा है।