दुर्ग

केंद्रीय गोड़ महासभा का 2024 में होगा चुनाव, बनाई गई चुनाव समिति
25-Apr-2023 2:46 PM
केंद्रीय गोड़ महासभा का 2024 में होगा चुनाव, बनाई गई चुनाव समिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 अप्रैल। विश्व की प्रथम व सबसे बड़ी सामाजिक संगठन केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़, जिला दुर्ग के केंद्रीय कार्यकारिणी ने महासभा का आगामी वर्ष 2024 में प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाने का फैसला किया है। जिसके लिए 5 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति का गठन भी किया गया है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया इस केंद्रीय चुनाव समिति के मार्गदर्शन में संपन्न होगी।

चुनाव के लिए प्रत्येक जिला में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिलेवार केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी। मतदाता सूची के लिए प्रत्येक मुड़ा या चक क्षेत्र से मुड़ादार परिक्षेत्रीय अध्यक्ष के अलावा पांच नाम की सूची जिला अध्यक्ष को भेजा जाएगा। तहसील स्तर से तहसील अध्यक्ष के अलावा दस सदस्य का नाम तथा जिला स्तर में जिला अध्यक्ष के अलावा 15 सदस्य का नाम अभिप्रमाणित कर भेजेगा। जिलेवार केन्द्रीय समिति के स्थायी सदस्य मतदाता होंगे। इसी तरह परीक्षण कर प्रत्येक जिले में मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मतदाता सूची के परीक्षण  उपरान्त  चुनाव समिति  द्वारा प्रमाणित कर प्रत्येक जिले को मतदाता सूची जारी की जाएगी।

चुनाव संबंधित सभी प्रक्रिया के निर्वहन के लिए चुनाव मार्गदशिर्का बनाई जाएगी। चुनाव संबंधी सभी विवादों का निपटारा मुख्य चुनाव अधिकारी करेंगे। उनका निर्णय सवर्मान्य होगा। चुनाव में पूरी पारदशिर्ता बरती जाएगी। जिस पर केंद्रीय चुनाव समिति नजर रखेगी। इसके अलावा महासभा द्वारा अगले माह  20 एवं 21 मई को दुर्ग में देशभर के ध्रुव गोंड़ समाज के राष्ट्रीय शोधएसंगोष्ठी एवं कायर्शाला का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज की संस्कृति, संस्कार, प्रथा, पर परा, रीति रिवाज, नेंग दस्तूर में एकरूपता लाने समाज के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में समाज हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। यह बातें केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कही।

इस दौरान महासभा के महासचिव नीलकंठ गढ़े, राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुदेव ठाकुर, सचिव सीताराम ठाकुर, ऋषि ध्रुव, राधे ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, संतोष मंडावी, रामकुमार ठाकुर भी मौजूद थे। चर्चा में केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय गोंड महासभा का कार्यक्षेत्र भारत के 7 राज्यों में फैला हुआ है। महासभा धमधागढ़ का चुनाव प्रजातांत्रिक तरीके से विधिवत वोट पद्धति के माध्यम पांच वर्ष के लिए होता है। पिछला चुनाव वोट पद्धति के माध्यम से 2015 में पांच वर्ष सन 2020 तक के लिए हुआ था।


अन्य पोस्ट