दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 अप्रैल। शनिवार को भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी से ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के सदस्यों ने मुलाकात की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रभूनाथ बैठा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने निगम आयुक्त के समक्ष अपनी बातें रखी। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान अन्य मांगो से निगम आयुक्त को अवगत कराया गया। साथ ही वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उद्योगो को संपत्तिकर में दी गई छूट के स्वरूप की भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों निगम कार्यालय में संपन्न हुए परिषद की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार क्षेत्रांतर्गत सीएसआईडीसी / उद्योग विभाग द्वारा संचालित उद्योगो को पूर्णत: संपत्ति कर से मुक्त ना करते हुए 50 फीसदी की ही छुट दिया जाए। ये मुद्दे बैठक में प्रमुख रूप से चर्चा में शामिल थे।
संपत्ति कर अधिकारी राजकुमार देवांगन, आयुक्त स्टेनो चेतन देवांगन भी बैठक में उपस्थित रहे।