दुर्ग

कराटे प्रशिक्षुओं को महापौर के हाथों बेल्ट और मार्शल आर्ट की ग्रेडिंग
25-Apr-2023 2:28 PM
कराटे प्रशिक्षुओं को महापौर के हाथों  बेल्ट और मार्शल आर्ट की ग्रेडिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 25 अप्रैल।  सतविजय ऑडिटोरियम सेक्टर-5 में कारा-कु-जु-बो-काई-कान फुल कांटेक्ट कराते की दुर्ग जिला स्तरीय ग्रेडिंग की परीक्षा आयोजित की गईं, जिसके प्रतिभागियों को महापौर नीरज पाल ने बेल्ट और मार्शल आर्ट की ग्रेडिंग प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किये।

संस्था के डायरेक्ट सेंसाई गिरीराव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  महापौर  नीरज पाल, अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सचिव  सुमित पवार ने किया। इस दौरान जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष  उमेश सिंह, सचिव चवन राम साहू, जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित सिंह  व वैशालीनगर खेल प्रकोष्ठ के अजहर अली उपस्थित रहे।

सत विजय आउडिटोरियम में आयोजित ग्रेडिंग कार्यक्रम में लगभग 140 प्रतिभागी बच्चे शामिल हुवे जिन्हें ब्राउन, ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज सहित 10 अलग अलग वर्ग में ग्रेडिंग की परीक्षा सीनियर ब्लैक बेल्ट जे. पी. राजू, रामकुमार पाण्डे, भरत साहू, मनोज नेताम, सुभाष सोनी, आरती सिंह, लक्ष्मी तिवारी, दीपेश आहूजा, ओमप्रकाश सेन, अनुज दहाते, विवेक देवांगन, शिवम भारद्वाज, अजीत दुबे, काजल बेहेरा के द्वारा संपन्न कराई गई।

महापौर नीरज पाल ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुवे कहा की कराते के बेल्ट के महत्व और बढऩे वाले आत्मविश्वास छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि फुल कांटेक्ट कराते महिलाओं और पुरुषों के आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है, उन्होंने खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास की तारीफ की व इस सफल आयोजन के लिए संस्था व समस्त प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट