दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अप्रैल। सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से कामकाज ठप हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायतों में आ रही दिक्कतों को लेकर लगातार अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने हड़ताली ग्राम पंचायत सचिव को पंचायत सचिव का प्रभार आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों को सौंपने नोटिस जारी की गई है, मगर इस नोटिस के बावजूद किसी भी पंचायत सचिव ने प्रभार नहीं सौंपा है। प्रभार नहीं सौंपने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी का भी हड़ताली पंचायत सचिव पर कोई असर नहीं हो रहा है।
गौरतलब है कि पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने के फलस्वरूप ग्राम पंचायतों का काम प्रभावित होने पर कार्यालय उपसंचालक जिला पंचायत द्वारा 22 मार्च को ग्राम पंचायतों के आवश्यक महत्वपूर्ण विकास कार्यो के सुचारू रूप से संचालन हेतु जनपद पंचायत दुर्ग में पदस्थ सहा. आंत. लेखा परी एवं करा. अधिकारी एवं सहा. विकास विस्तार अधिकारियों का अपने पदीय दायित्वों के अतिरिक्त ग्राम पंचायतों के सचिवीय दायित्व निर्वहण हेतु छग पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 69-1 के तहत सचिव घोषित किया गया है।
उक्त आदेश के परिपालन में जिला पंचायत सीईओ ने 19 अप्रैल तत्काल अपने आबंटित ग्राम पंचायत के सचिव का स पूर्ण प्रभार संबंधित सहा. आंत. लेखा परी एवं करा. अधिकारी तथा सहा.विकास विस्तार अधिकारी को उसी दिन तत्काल सौंपकर कार्यालय को सूचित करने निर्देशित किया का संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत के सचिव का प्रभार नहीं सौंपे जाने की स्थिति में संबंधित सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजे जाने की भी नेतावनी सीईओ द्वारा दी गई है।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू का कहना है कि जिले में एक भी ग्राम पंचायत सचिव ने आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों को सचिव का प्रभार नहीं सौंपा है। उनका कहना है कि शासन प्रशासन के किसी भी दबाव के आगे वे नहीं झुकेंगे ग्राम पंचायत सचिव का हड़ताल जारी रहेगा।