दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अप्रैल। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर वार्ड 19 तितुरडीह, सब्जी मंडी प्रांगण पानी टंकी के पास तितुरडीह अतिक्रमणकर्ता दिलबाल सिंह ढिल्लन आ.स्व.मंगल सिंह द्वारा कबाड़ कय विक्रय कार्य का व्यवसाय करते हुए स्थल पर पक्का निर्माण कार्य कर अतिक्रमण किया गया। बाहर बाउंड्रीवाल व बाथरूम का भी पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया था। जिससे शासकीय, सार्वजनिक व अन्य भूमि बाधित हो रही थी। निगम के भवन शाखा द्वारा कब्जाधारियों को नोटिस के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी थी। नोटिस के बाद भी बाउंड्रीवाल नहीं हटाया था।
इस क्रम में गुरुवार को भवन शाखा अधिकारी प्रकाशचंद थावनी के मार्गदर्शन में कारर्वाही करके जेसीबी से निर्माण को तोडक़र हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, भवन, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, नोडल अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व प्रभारी योगेश सूरे मौजूद थे। गौरतलब है कि बाउंड्रीवाल एवं बाथरूम बनाकर कब्जा कर रखा था, इस संबंध में कई बार लोगों ने शिकायत भी की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम ने कार्रवाई करते हुए मोहन नगर पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा पक्का बाउंड्रीवाल व बाथरूम को तोडक़र हटवाया गया।
कार्रवाई के मौके ओर कब्जाधारी द्वारा बाकी अवैध निर्माण अतिक्रमण को एक हप्ते के भीतर स्वयं हटा देने के लिए मौजूद अधिकारियों से मांगा समयएमेरे द्वारा निर्माणधीन अतिक्रमण नहीं हटाये जाने की स्थिति में नगर निगम के द्वारा जो कार्रवाई की जाएगी मुझे मान्य होगी।