दुर्ग

सीएसआईटी में साइबर सिक्यूरिटी एवं साइबर थ्रेट्स एवं प्रिवेन्शन पर सेमिनार
21-Apr-2023 2:53 PM
सीएसआईटी में साइबर सिक्यूरिटी एवं साइबर थ्रेट्स एवं प्रिवेन्शन पर सेमिनार

दुर्ग, 21 अप्रैल। छत्रपति शिवाजी गु्रप ऑफ इस्टीट्यूशन्स दुर्ग में भारत के विख्यात साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट डॉं. रक्षित टंडन का सेमिनार आयोजित किया गया, जिसका विषय टे्रडिंग साइबर थ्रिट्स एंड प्रिवेशन रहा।
डॉं. रक्षित टंडन भारत के माने हुए साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट है। यह सेमिनार 19 अप्रैल 11.30 से 1 बजे तक सीएसआईटी कॉलेज कैम्पस में आयोजित किया गया।

इस कार्यशाला में साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन द्वारा साइबर फ्राड, सोशल मीडिया फ्राड, नेट बैंकिंग फ्राड, मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से फ्राड, पिन सिक्युरिटी, ई-मेल सिक्युरिटी, सेक्सटोर्सन, हनी ट्रैप, ओटीपी व यूपीआई फ्राड, क्यूआर कोड, ऑनलाइन शॉपिंग फ्राड पर बचाव हेतु एवं सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

डॉ. रक्षित टंडन विषेष रूप से छत्रपति शिवाजी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित मध्य भारत का सबसे बड़ा टेक-फेस्ट लक्ष्य में विशेष आमंत्रण पर आ रहे है। छत्रपति शिवाजी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित ही डॉ. रक्षित टंडन के सेमिनार में आज-कल होने वाली ऑनलाइन क्राइम से हम सभी लोगों को सुरक्षित रहने का टेक्निकल टिप्स एवं अन्य बारीक जानकारियां फायदेमंद साबित होगा। इस सेमिनार में छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर सेल के अधिकारीगण का भी उपस्थित होने की संभावना है।
 


अन्य पोस्ट