दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 अप्रैल। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा कार्यालय में बुधवार को आयुक्त कक्ष में सीएससी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा के साथ ही पंजीयन संख्या प्रतिदिवस की जानकारी प्राप्त की।
कामन सर्विस सेंटर के संचालकों के द्वारा इस योजना की पहुँच शत प्रतिशत लोगो पहुँचाने गंभीरता से कार्य करने निदेशीय किया।
निगम आयुक्त ने शासन के इस महत्वपूर्ण योजना के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के दिशा निर्देश भी जारी किए।
उपस्थित समस्त सीएससी संचालकों ने चर्चा के दौरान आयुष्मान पंजीयन में आ रही समस्या से निगम आयुक्त को अवगत कराया।
वार्ड वार वंचित लोंगो की सूची उपलब्ध कराते हुए निगम अमले को भी डोर टू डोर पंजीयन में लगाया गया है, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर सहित भिलाई-चरोदा शहर के ये कामन सर्विस सेंटर संचालक उपस्थित थे।