दुर्ग

मृतक के परिजन को मिली 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
20-Apr-2023 3:38 PM
मृतक के परिजन को मिली 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 20 अप्रैल। तालपुरी भिलाई क्वा. न. 32/डी, ब्लाक बी, परिजात कॉलोनी, तह. व जिला दुर्ग, निवासी स्व. बलविंदर कौर की दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन के प्रावधानों के अनुरूप मृतिका स्व. बलविंदर कौर के वैधानिक प्रतिनिधि पति निन्दर सिंग को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि संयुक्त कलेक्टर दुर्ग द्वारा स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट