दुर्ग
स्वच्छता अभियान टीम का लगातार 260वां सप्ताह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 अप्रैल। स्वच्छता अभियान टीम का लगातार निरंतर अनवरत 260वां सप्ताह जारी रखते हुए इस बार सिविक सेंटर स्थित सुपर बाजार कला मंदिर से लगा हुआ दारु भट्टी में साफ-सफाई के लिए जब स्वच्छता के सिपाही पहुंचे तो वहां पर डिस्पोजल गिलास, पाउच पन्नी और कचरे का ढेर देख कर के दंग रह गए कि इतनी बड़ी गंदगी के बीच लोग बैठ कर के कैसे मदिरापान कर लेते हैं, फिर भी स्वच्छता टीम मिशन को जारी रखते हुए पुरे प्रांगण, झाड़-झाडिय़ों के बीच घुस-घुस कर साफ सफाई की गई।
प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुंच कर स्वच्छता टीम के सदस्य सौजन्य भेंट करते हुए निवेदन किया गया कि मदिरा सेवन करने वाले अनुशासन के पक्के होते हैं इसलिए जितने भी ठेका में दिया गया शराब भट्टी में अनिवार्य रूप से बड़ा बड़ा डस्टबिन रखा जाए और जितने भी पीने वाले हैं सभी लोग झिल्ली पन्नी, चखना कागज शीशी बाटल आदि को डस्टबिन में ही डालें अन्यथा उन्हें अगली बार शराब मुहैया नहीं कराई जाएगी और इस की निगरानी ठेका लेने वाले करें नहीं तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
इस तरह से गंदगी से कुछ हद तक निजात पाई जा सकती है। स्वच्छता सिपाही की इस पीड़ा भरी मांग से मंत्री जी मुस्कुराते हुए कोई हल निकालने की अभिव्यक्ति दी।
स्वच्छता प्रहरी में प्रमुख रूप से सदस्य अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्ष देव साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, राजू ऊके,मिडिया प्रभारी इंद्रजीत पात्रा, रवि साहू नवनीत हरदेल,भुवन साहू, बहोरन साहू, श्रवण साहू,सनत साहू, सुरेंद्र साहू, भूषण साहू छत्रपाल साहू, ज्ञानिक साहू,किरण ताम्रकार जी नन्हें बच्चे दिव्यांश अनंत ताम्रकार आनंदी आराध्य साहू, मानव कुलदीप उपस्थित रहे।