दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अप्रैल। महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण जागृति महिला प्रकोष्ठ द्वारा चैत्र गौरी हल्दी कुमकुम का आयोजन 14 अप्रैल को डॉ. अनुभा गोवर्धन के घर पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दीपक नगर एवं संतरा बाड़ी क्षेत्र की महिलाएं सहभागी बनी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रुप में डॉक्टर मानसी गुलाटी उपस्थित हुई। महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा चैत्र गौरी का कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें चना बताशा की ओटी महिलाओं द्वारा भरकर हल्दी कुमकुम का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में मुख्यता चने की दाल एवं आम पन्ना का विशेष महत्व है। मुख्य रूप से देवी पार्वती के रूप में चैत्र गौरी की पूजा की जाती है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मानसी गुलाटी ने उपस्थित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में सजग रहने एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु मार्गदर्शन किया। महाराष्ट्र ब्राह्मण जागृति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रोहिणी पाटणकर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें क्षेत्र प्रमुख सौ रश्मि कुलकर्णी सौ उमा महाशब्दे तथा सौ अनुभा गोवर्धन एवं सौ ममता गोवर्धन के साथ समस्त सदस्यों ने भी अपना विशेष योगदान दिया।