दुर्ग
पत्नी पर संदेह जताते पड़ोसी युवक की कर दी पिटाई, पुलिस कर रही जांच
17-Apr-2023 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अप्रैल। पत्नी पर संदेह करते हुए कल शाम एक युवक ने पड़ोसी से जमकर मारपीट की। घटना भिलाई-3 की है।
पीडि़त युवक ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी पुरानी रंजिश वंश अक्सर उससे विवाद करता है। बीती शाम उसके घर की छत की ढलाई हो रही थी, तभी पड़ोसी नरेन्द्र आया और अपनी पत्नी एवं पीडि़त युवक के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह जताते हुए उसे गाली देते विवाद करने लगा। मना करने पर उसको हाथ मुक्का से पीटने लगा। पड़ोस के मनहरण एवं छोटू धीवर और पीडि़त युवक के पिता ने बीच बचाव कर उसे रोका। मारपीट से घायल ने पुरानी भिलाई थाना पहुंच रिपोर्ट दजऱ् करवाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे