दुर्ग

एम्प्लाइज वेलफेयर एसो. ने मनाई अंबेडकर जयंती द्वितीय वार्षिक आम सभा बैठक भी
17-Apr-2023 2:41 PM
एम्प्लाइज वेलफेयर एसो. ने मनाई  अंबेडकर जयंती  द्वितीय वार्षिक आम सभा बैठक भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 अप्रैल। बैंक ऑफ इंडिया एस सी/एस टी/ओबीसी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ यूनिट ने अपनी द्वितीय आम सभा बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न किया, साथ ही 132वीं अंबेडकर जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र/जिले से सभी बैंक ऑफ इंडिया के एस टी/एस सी/ओबीसी कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। मंच का संचालन कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित खोब्रागड़े द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण कर सम्मान समारोह का शुरूआत किया गया।    अंबेडकर की जयंती की समारोह को आगे बढ़ाते हुए एसोसिएशन द्वारा आमंत्रित अतिथियों का पुष्पहार द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। महासचिव लोकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती हमारे छत्तीसगढ़ यूनिट द्वारा हर साल  बड़ी धूमधाम से मनाते है एवं अन्य विभाग से मेहमानों/ वक्ताओं को आमंत्रित करते है।

इस साल मुख्य वक्ता के रूप में डी एस पी जितेंद्र चंद्रवंशी (बीजापुर),  विपिन रंगारी (टीआई दुर्ग) एवं  बाबूलाल वासनिक (अम्बेडकर स्कूल, नेवई मरोदा) थे।अंबेडकर जयंती समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ यूनिट द्वारा छत्तीसगढ़ में बाबा साहेब के नाम से संचालित एकमात्र स्कूल जो कि नेवई, मरोदा , भिलाई में स्थित है,

वहां के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान करते हुए एशोसिएशन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।इस सभा मे बैंक ऑफ इंडिया एस सी/एस टी/ओबीसी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छग के अध्यक्ष आलोक बेक, कोषाध्यक्ष गौतम मेश्राम, कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित खोब्रागड़े, बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव हर्षवर्धन बिस्ट, उपाध्यक्ष मुकुल, लीगल सेल प्रभारी रंजन बैनर्जी, बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर  एसोसिएशन से प्रकाश चौहान एवं अन्य व्यक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवनी के बारे में एवं उनके जीवन के मूल्यों के बारे में अपने-अपने विचार रखे।

निखिल डहरे कक्षा 8वीं, दुर्गेश कोसरे 10वीं, यश बंजारे 12वीं, पारुल पटेल 9वीं, शिवानी मेश्राम 12वीं, ममता पाटिल12वीं, पारस वाशिंक 12वीं का सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट