दुर्ग

दहेज प्रताडऩा, विवाहिता को घर से निकाला
16-Apr-2023 3:57 PM
दहेज प्रताडऩा, विवाहिता को घर से निकाला

ससुराल पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
शादी के कुछ दिन बाद ही उसे नापसंद करते हुए एवं मायके से कार लाने की मांग करते हुए प्रताडि़त करने वाले पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ  अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि भिलाई निवासी पीडि़ता का विवाह 6 नवंबर 2019 को सेक्टर 6 भिलाई निवासी ए संतोष कुमार पिता ए राममूर्ति के साथ संपन्न हुआ था। शादी के अवसर पर मायके वालों ने सोने चांदी के जेवरात एवं 4,40,000 रुपए उपहार स्वरूप दिए थे। उसका पति रेलवे पंजाब में क्लर्क के पद पर सरकारी नौकरी पर था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसने अपनी पत्नी को अपने माता एवं बहन के पास छोडक़र पंजाब ड्यूटी पर चला गया था। इसके बाद पीडि़ता की सास श्रीमती शारदा एवं ननंद अबला निमर्ला उसे कम दहेज लाने के लिए ताना देकर हमेशा प्रताडि़त करते थे।

कुछ दिन बाद उसका पति, संतोष पंजाब से आकर उसे अपने साथ पंजाब लेकर चला गया था। वहां ले जाने के बाद उसका पति कहने लगा कि तुम मेरी मां की पसंद थी इसलिए मैंने विवाह कर लिया परंतु तु हें मैं पसंद नहीं करता हूं। मैं दूसरी लडक़ी से शादी करना चाहता हूं जो दहेज में अधिक से अधिक सामान लाए। यदि तुम को मेरे साथ रहना है तो मायके रकम मांग कर लाना होगा, जिससे मैं कार खरीद सकूं। जब पीडि़ता ने इसके लिए मना किया तो उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडऩा दी गई। इसके बाद 1 नवंबर 2021 को उसके पति ने यह कहकर मायके में लाकर छोड़ दिया कि जब तुम कार लेकर आओगी तभी ससुराल वापस आना ।तब से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही थी।
पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ धारा 498 ए, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 


अन्य पोस्ट