दुर्ग

बैैसाखी पर गुरुद्वारा में कीर्तन
15-Apr-2023 3:25 PM
बैैसाखी पर गुरुद्वारा में कीर्तन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 अप्रैल। सबसे पहले सुबह 8.30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई 9.15 से 10  बजे  हजूरी जत्था भाई तेजबीर सिंह ने कीर्तन किया। 10 बजे से 10.30 बजे तक इस्तरी सत संघ के जत्थे ने कीर्तन किया। 10.30 से 11 तक हम चाकर गोबिंद के बचो ने कीर्तन किया।

11 से 11.15 तक संगत दीवान हुआ, 11.15 से 12 बजे तक हाजूरी जत्था ने कीर्तन किया, 12.15  से 12.30 तक ज्ञानी ओम वीर सिंह ने कथा कर संगत को निहाल किया। 12.30 से 1.30 बजे तक  कुल्विंदर सिंह, तलविंदर सिंह, तरण तारण साहिब वाले जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उसके बाद अरदास उपरांत गुरु का लंगर अटूट संगत में बैठाया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया कि खालसा साजना दिवस बहुत ही हर्ष और उलास से पूरे विश्व के गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाता है, और पूरे सिख परिवार गुरुद्वारा साहिब में आके गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करते है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, संदीप वोरा, पार्षद मनदीप सिंह भाटिया,भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ललित चंद्राकर, राजेंद्र पाध्य, महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष दिव्या कल्हारी साहू एवं पूरी महिला मोर्चा की टीम ने गुरु घर में आके गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रधान अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सभी सेवादार और समूह सिख समाज दुर्ग मिल के हर पर्व को मनाता है, और सभी मिलके अपना हर प्रकार का योगदान और सेवा  देते है, और सभी मिलके कार्यकम को सफल बनाते है, इसीलिए वह पूरे दुर्ग सिख समाज एवं सभी सेवादारों का धन्यवाद करते है।


अन्य पोस्ट