दुर्ग

अलग-अलग जगह से चोरी, अपराध दर्ज
15-Apr-2023 3:23 PM
अलग-अलग जगह से चोरी, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 अप्रैल।  दो अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई। दोनों ही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड 49 यशराज मेडिकल स्टोर्स न्यू बोरसी कॉलोनी निवासी श्रीमती सीमा शर्मा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने 7 अप्रैल को अपनी होंडा एक्टिवा को अपने घर के बाहर रखी हुई थी।

रात में उनके पति रमाकांत शर्मा अपने मेडिकल दुकान जोकि घर के ही ग्राउंड लोर में स्थित है उसे रात्रि लगभग 11 बजे बंद किए। उस समय भी पीडि़ता की एक्टिवा बाहर खड़ी हुई थी। दूसरे दिन सुबह उठकर जब देखी तो उसकी वाहन गायब थी। गजानन मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 12 समता नगर निवासी सूरज ठाकुर ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर को 8 मार्च की रात में अपने घर के पीछे बाड़ी में खुले स्थान में खड़ी कर दिया था। इसके बाद वह घर के भीतर खाना खाकर सो गया था। दूसरे दिन सुबह उसकी मोटरसाइकिल की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की तलाश की गई, इसके बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट