दुर्ग
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें नि:शुल्क कराएंगे उपलब्ध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 अप्रैल। ग्राम हनोदा के युवा जन कल्याण संगठन संबद्धता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र दुर्ग द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर युवा संगठन कार्यालय में पुस्तकालय एवं व्यायाम शाला का उद्घाटन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा एवं विशेष अतिथि कु.चंद्रकला ओझा(गोल्डन गर्ल पुरई)व ओमप्रकाश ओझा(स्विमिंग कोच पुरई)थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अम्बेडकर के तैल चित्रों में पूजा अर्चना कर किया गया, जिसके बाद आये हुए अतिथियों एवं संगठन के संरक्षकों द्वारा पुस्तकालय एवं व्यमशाला का उद्घाटन किया गया, जहाँ युवाओं के प्रतियोगी परीक्षा जैसे बैंक, यूपीएससी, पीएससी, एसएससी, हॉस्टल वार्डन, एस आई, रेलवे, सीजी नेट, रिसनिंग, एप्टीट्यूड के पुस्तकों सहित महापुरुषों की जीवनी, संविधान,10,11,12 कक्षा की पुस्तक, पीजीडीसीए एवं अन्य पुस्तक मौजूद है। पुस्तकों का दान जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, मार्गदर्शक रमेश पटेल व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख यशवंत साहू द्वारा किया गया है।
इसके साथ ही व्यायामशाला में युवाओं के लिए उचित सामग्री उपलब्ध कराई गयी है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पटेल अध्यक्ष व रूपराम साहू सहसचिव व कला एवं संस्कृति प्रभारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन गौकरण टंडन ने किया। मुख्य अतिथि नितिन शर्मा ने कहा काम तो हर कोई करता है योजनाएं भी बहुत बनती है लेकिन सामाजिक जागृति सिर्फ युवा शक्ति द्वारा आती है। विशेष अतिथि कु.चंद्रकला ओझा ने अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा कि तैराकी में भारत के लिए ओलंपिक में पहला गोल्ड लाने का है सपना।
अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने अपने उद्बोधन में बताया कि पुस्तकालय एवं व्यायामशाला का निर्माण युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकने व नशे से दूर करने किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माइंड पवार ट्रेनर व मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सोनी,आदित्य भारद्वाज सचिव शौर्य संगठन कोडिय़ा,एन.वाय.वी यादवेंद्र साहू,संरक्षक गौकरण टंडन,राजकुमार साहू, डॉ.सी.एल.साहू,पंचराम कुम्भकार,डॉ.अस्वनी जांगड़े,भोज राम साहू,देवलाल ठाकुर,हेमलाल कुम्भकार,पन्नू लाल देशलहरा,मार्गदर्शक रमेश पटेल,विष्णु फुटान, दिलेश देवांगन सहित युवा जन कल्याण संगठन,गायत्री परिवार हनोदा, युवा शक्ति संगठन बोरसी के सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।