दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल। पोटियाकला वार्ड के निवासियों के साथ दिव्यांग व दृष्टिहीन जयश्री सोनेकर व दामिनी सोनेकर ने विधायक अरुण वोरा से मिलकर वार्ड में हो रही जनअनुविधा जिसमें प्रमुख रुप से जल भराव के कारण सडक़ सीमेंटीकरण व दूषित पेयजल की निकासी के लिए 50 वर्षों से बसे स्लम बस्ती कुंदरापारा के लिए मूलभूत सुविधा की मांग की।
मांग पर सडक़ों का कार्य जल्द शुरु होगा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लगातार कोरोना काल के बाद सरकार से करोड़ों की राशि की स्वीकृति निगम क्षेत्रों के अदरुनी वार्डों में दिलवायी गई है।
सभी 60 वार्डों में विकास की गति जिसमें डामरीकरण, सीमेंटीकरण व नाला-नालियों का कार्य जारी हो चुका है। पोटिया की स्लम बस्तियों में लगातार सीमेंटीकरण का कार्य जारी है।
आमजनों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
बोरसी वार्ड 49 एवं 50 में 14 लाख रुपए डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। जिससे आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी। विधायक वोरा ने कहा कि शहरी वार्डों के क्षेत्र में मांग के अनुरूप बराबरी से विकास कार्य हो रहे है साथ ही बिजली एवं पानी की सुविधा में भी लोगों को लाभ मिल रहा है। विधायक निवास में पहुंचे दृष्टिहीन जयश्री सोनेकर व दामिनी सोनेकर भजन गायक को उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए वाद्ययंत्र व सहारा के लिए दी गई।