दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल। भारतीय कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उत्तर भारत (उत्तराखण्ड) में 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने ज्ञान की दृष्टि से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर.), भारतीय मिट्टी और जल संरक्षण संस्थान, देहरादून, वन अनुसंधान (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय), देहरादून, जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, भारतीय कृषि अनुसंधान दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कृषि एवं कृषि में उपयोगी यंत्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का नेतृत्व कॉलेज के सहायक प्राध्यापक कमलेश सिन्हा, दामिनी बर्मन, अभिषेक तिवारी एवं शरोन अरोमा ने किया। शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन पर कॉलेक के प्रबंधन सुशील चन्द्राकर एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. दुबे ने विद्यार्थियों और स्टॉफ को बधाई दी।