दुर्ग

तैराकी में विश्व कीतिर्मान बनाने वाली चंद्रकला का सम्मान
14-Apr-2023 3:15 PM
तैराकी में विश्व कीतिर्मान बनाने वाली चंद्रकला का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल।
भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की टीम ने जिला संयोजिका बानी सोनी के नेतृत्व में खेल ग्राम पुरई जाकर तैराकी का विश्व कीतिर्मान बनाने वाली पंद्रह वर्षीय बालिका चंद्रकला ओझा को ट्रैक सूट देकर उनका सम्मान किया।
चन्द्रकला ओझा ने विगत 9 अप्रैल को लगातार 8 घंटे तालाब के पानी में तैरकर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है, जिससे पुरई सहित संपूर्ण दुर्ग जिला के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

कोच ओम ओझा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टीम से चर्चा में बताया कि अनेक विषम परिस्थिति में रहकर भी चंद्रकला ओझा ने कड़े परिश्रम से इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है और यदि चंद्रकला को पर्याप्त प्रोत्साहन व उच्च स्तरीय ट्रेनिंग की सुविधा प्राप्त हो सके तो वे पूरे भारत का नाम रौशन कर सकती हैं। कार्यक्रम मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला प्रभारी अजय तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अलका बाघमार, भाजपा नेत्री विद्या नामदेव व शारदा गोटे आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट