दुर्ग

भाजयुमो उत्तर मंडल पाटन का सांकरा में स्वच्छता अभियान
14-Apr-2023 2:44 PM
भाजयुमो  उत्तर मंडल पाटन का सांकरा में स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 14 अप्रैल। भाजपा के स्थापना दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मोर्चा प्रदेश के निर्देश पर उत्तर पाटन मंडल के ग्राम सांकरा में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, अंकित जसवाल प्रदेश महामंत्री, सच्चिदानंद उपासने पाटन विधानसभा प्रभारी, शुभम शर्मा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रक्षिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र साहू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर एवं महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला पंचायत दुर्ग के सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा एवं भाजपा के ऊर्जावान कर्मठ साथियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इच्छा नुरूप ग्राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा के मुख्य द्वार के सामने जीम के स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ततपश्चात गली भ्रमण करते हुए ग्राम के ही सतनामी पारा में स्थित बाबा गुरु घासीदास की जय स्तंभ की सफाई की गई आसपास के स्थान को भी साफ सफाई कर पूजा अर्चना के पश्चात सभा किया गया।

भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि 4 से 14 अप्रैल डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती तक पखवाड़ा भर अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान के साथ सामाजिक गतिविधि, खेलकूद सहित अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्यमंत्री चूंकि पाटन से है मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पाटन का जिस गति से विकास होना था नहीं हो पा रहा है, और जो कार्य हो है वहां भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम कई प्रकार से नियम कानून लगा कर परेशान किया जा रहा है।

विधानसभा के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता सम्हाली है। लालकिये के प्राचीर से एक आह्वान किये की पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलानी है। हर घर में शौचालय बनानी है, उसके बाद से आज तक पूरे देश मे लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। देश को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है, करोड़ों की संख्या में शौचालय बनाया गया है। साफ-सफाई से हमारा तन-मन दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहता है। यह हमें किसी और के लिए नहीं, वरन् खुद के लिए करना है। यह जागरूकता जन-जन तक पहुँचानी होगी। हमें इसके लिए जमीनी स्तर से लगकर काम करना होगा। आज हर घर में नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है।

 सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा चंद्राकर ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014, को इस अभियान का आगाज किया था।


अन्य पोस्ट