दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 अप्रैल। कार में अवैध शराब लोड कर ढाबा ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कल सायबर सेल (एसीसीयू) से सूचना मिली कि खुर्सीपार गेट चौक के पास पावर हाउस से खुर्सीपार की ओर जाने वाली रोड में एक कार क्रमांक सीजी 07 एमए 4862 में शराब भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तस्दिक कर वैधानिक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।
तत्काल खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम डबरा पारा चौक के पास रवाना होकर रोड पर स्टापर लगा कार का इंतजार कर रही थी, तभी डबरा पारा चौक के पास इस कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन भागने की फिराक में कार चालक कार को इधर-उधर ले जाने का प्रयास किया, तभी पुलिस टीम ने कार के सामने खाली टायर फेंका जिससे गाड़ी का सामने का चक्का फंस गया और गाड़ी धीरे हो गई। तब गाड़ी को किसी तरह रूकवाया गया। गाड़ी को चेक करने पर पीछे डिक्की में तीन प्लास्टिक सफेद पीली बोरी मे रखी कुल 330 पौवा देशी प्लेन शराब 59.4 बल्क लीटर बरामद की गई।
आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी तेजराम साहू निवासी भिलाई-3, गुरदीता सिंग निवासी शांति नगर की है। जब्त शराब पम्मे सरदार के कहने पर बलौदा बाजार के ढाबा में छोडऩे ले जा रहा था। पम्मे सरदार का पता तलाश किया गया, जो फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।
खुर्सीपार पुलिस ने धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत तेजराम साहू (23 वर्ष) भिलाई-3, गुरदीता सिंग (20 वर्ष) शांति नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया है।