दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 12 अप्रैल। धर्म अध्यात्म की नगरी धमधागढ़ में राज्य के प्रथम मंदिर सिद्ध मनोकामना भगवान धनवंतरी मंदिर के प्रांगण में संचालित संस्कृति एवं संस्कार के प्रचारक संस्था साईं संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल रायपुर के विशेष सहयोग द्वारा विद्यालीन छात्र-छात्राओं को संस्कृत प्रोत्साहन राशि एवं सायकल वितरण के साथ रंगोली प्रतियोगिता के 19 प्रतिभागियों को सांतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया, और होम्योपैथी का आविष्कार कर्ता डॉ. सर सैमुअल हेनी मेन की जयंती केक काटकर मूर्ति का अनावरण किया गया, जिसे पत्थर तराश कर बनाई गई है। 8 छात्राएं नवंबर माह में छत्तीसगढ़ लोक नृत्य बारहमासी का प्रदर्शन करने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में आयोजित किया जाने वाले कार्यक्रम में नई दिल्ली जाएंगे संस्था बच्चों के शिक्षा के विकास के लिए पुरजोर शक्ति लगा रही है।
वर्ष भर में विविध रचनात्मक कार्यक्रम जैसे संस्कृत शिक्षा स्वास्थ्य एवं धर्म अध्यात्म के विकास हेतु जन कल्याण कारी जनजागरूकता रैली जयंती नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संभाषण इत्यादि कराने के लिए नम्बर वन संस्था बन गई है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश शर्मा (अध्यक्ष संस्कृत विद्या मंडलम रायपुर) अध्यक्षता डॉ. दिलीप पिम्प्ले (प्राचार्य होम्योपैथिक कॉलेज रायपुर), पूर्णिमा पाण्डेय ( सचिव संस्कृत विद्या मंडलम रायपुर), लक्ष्मण साहू (सहायक संचालक संस्कृत विद्या0 मं0 रायपुर) डॉ. होता (व्याख्याता होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रायपुर) डॉ. भोई (उप प्राचार्य होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रायपुर) सविता लिखारे (प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा) हेमंत कुमार (संस्कृत अध्यापक शासकीय कन्या विद्यालय धमधा), बेनीराम वर्मा (सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा), दुखवा राम पटेल (सदस्य शाकम्बरी बोर्ड रायपुर), डॉ शिरीष शर्मा (होम्योपैथीक विशेषज्ञ बेमेतरा), हुकुमचंद ताम्रकार (अध्यक्ष श्री साईं चिकित्सा शिक्षण सेवा समिति धमधा), सत्यनारायण ताम्रकार उपाध्यक्ष -शिक्षण समिति धमधा), श्रवण गुप्ता (अध्यक्ष सिद्ध मनोकामना भगवान धन्वंतरी मंदिर समिति धमधागढ़), कल्याण सिंह चौहान (उपाध्यक्ष मंदिर समिति), पवन देवांगन, विष्णु ताम्रकार, संजय सोनी, सरोज बाला सोनी, बिना शर्मा, डाकवर साहू, पं.देवेन्द्र शर्मा, अचार्य गोविंद भिलाई, नीतू साहू (प्रधानाचार्या सांस्कृत विद्यालय धमधा) वसुंधरा, गायत्री यादव, मधु साहू, सिप्तिमा साहू, राजकुमारी यादव एवं नगर के पालकगण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं अंत में समिति के सदस्य पवन गुरु द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।