दुर्ग

डिस्ट्रिक्ट लोगो सुझाकर जीत सकते हैं 75 हजार की पुरस्कार राशि
12-Apr-2023 2:46 PM
डिस्ट्रिक्ट लोगो सुझाकर जीत सकते हैं 75 हजार की पुरस्कार राशि

दुर्ग, 12 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा डिस्ट्रिक्ट लोगो प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट लोगो सुझाकर प्रतिभागी 75 हजार रूपए की नगद राशि जीत सकते हैं। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट टैग लाईन कॉम्पीटिशन आयोजित किया जा रहा है। इसमें डिस्ट्रिक्ट टैग लाईन सुझाकर प्रतिभागी 25 हजार रूपए की राशि जीत सकते हैं। इसे 21 अप्रैल तक स्वयं के पहचान पत्र के साथ मेल कर सकते हैं। इसके लिए दिशानिर्देश भी दिया गया है- मिनिमलिस्ट डिजाइन होना चाहिए।
दुर्ग की पहचान को उजागर कर छत्तीसगढ़ी तत्वों को शामिल किया जाए। हिन्दी/अंग्रेजी में हो सकता है।
 


अन्य पोस्ट