दुर्ग

ज्वेलरी शॉप में घटित नकबजनी के 3 मामलों का खुलासा
11-Apr-2023 4:15 PM
ज्वेलरी शॉप में घटित नकबजनी के 3 मामलों का खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 अप्रैल। पुरानी भिलाई, नंदिनी व कुम्हारी में दुकान एवं ज्वेलरी शॉप में घटित नकबजनी के 3 मामलों का खुलासा हुआ। आरोपी दुकान के शटर की साईड पट्टी को रॉड से फैला कर अन्दर घुसकर नकबजनी की घटना को अंजाम देते थे। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों व गिरवी रखवाने वाले को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

एसीसीयु टीम, थाना पुरानी भिलाई, कुम्हारी एवं नंदिनी की संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 1.5 कि.ग्रा. चांदी के जेवरात, 8 ग्राम सोने के जेवरात व नगदी तकरीबन 2.50 लाख रूपये की चोरी गई मशरूका बरामद की गई।

प्रार्थी गुरूदयाल मसंद निवासी एलआईजी-1 /260 हाउसिंग बोर्ड कालोनी कुम्हारी ने 21 मार्च को थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई जी. ई. रोड ग्रामीण बैंक के पास इसकी दुकान है जो कि 20 मार्च को अपने दुकान का रात्रि 9 बजे शटर में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह9 बजे दुकान खोलने आया तो देखा दुकान का शटर साईड से पट्टी के पास से उखड़ा हुआ था शटर खोलकर अंदर जाकर देखा तो गल्ला में रखा 1 सोने की टुटी हुई अंगूठी एवं कुछ चांदी के सिक्कों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

1 अप्रैल को प्रार्थी अरविन्द कुमार उमरे निवासी ग्राम शिवपुरी जामुल ने थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी ग्राम मुरमुन्दा में सुहानी ज्वेलर्स के नाम से दुकान हैं। 28 मार्च की रात्रि 10 बजे अपने दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 10 बजे दुकान में काम करने वाली नेहा पटेल ने फोन करके बताया की उसके दुकान की दीवार में बड़ा से गोलाकार छेद हो गया है तब जाकर देखा तो दुकान के काउन्टर एवं गल्ले में रखे रूपये-पैसे को चेक किया तो आर्टिफिसियल ज्वेलरी, चांदी के बने पूजा के सामान करीबन 100 ग्राम, नगदी रकम 3000 रूपये, इलेक्ट्रानिक तराजू एवं सीसीटीवी डीवीआर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार 28 मार्च को प्रार्थी रोहित कुमार देवांगन निवासी गायत्री नगर भिलाई 3 ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई की सिरसा गेट के पास इसकी विश्वास ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है जिसे 27 मार्च को रात्रि9 बजे दुकान में ताला बंद करके अपने घर चला गया था, अगले दिन सुबह 05.20 बजे भाई परदेशी राम देवांगन ने बताया कि इनके दुकान का शटर टुटा हुआ है तब वह अपने लडक़े के साथ दुकान पहुँच कर देखा तो दुकान के साईड का शटर टुटा हुआ था।

दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान फैला हुआ था रेक में रखे चांदी का आभूषण चुड़ी, अंगुठी, बिछिया, ताबीज, गले का चैन, अकोड़ा वजनी करीबन 01.25 कि.ग्रा., सीसीटीवी डीवीआर एवं इलेक्ट्रानिक तराजू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त दुकानों एवं ज्वेलरी शॉप में घटित नकबजनी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता पूर्वक लेते हुये पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा ज्वेलरी दुकान के आसपास क्षेत्रों के करीबन 150 सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के अवलोकन पर 02 संदेहियों को चिन्हाकित किया गया एवं फुटेज से प्राप्त संदेहियों के हुलिये के आधार पर पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये। जेल से रिहा हुये आरोपियों पर सतत् निगाह रखकर एवं पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज को सोशल मिडिया के माध्यम से विभिन्न पुलिस ग्रुप में वायरल किया गया था इसी दौरान लगाये गये विशेष सूत्रों द्वारा 02 संदेहियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई। जिसके आधार पर संदेही संजय कुमार चौहान निवासी दुर्गा मंदिर के पास चंदनडीह, रायपुर, को घेराबंदी कर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने साथी दीपक राजपूत के साथ मिलकर उक्त ज्वेलरी शॉप में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात को आपस में बांट लेना कुछ जेवरात को अपने पास रखे होना और कुछ जेवरात को अपने साथी सूर्योत्तम सिंदुर निवासी रामनगर, कुम्हारी के माध्यम से गिरवी रखवा कर रकम प्राप्त कर लेना घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल दीपक के हिस्से के जेवरात, सीसीटीवी डीवीआर एवं इलेक्ट्रानिक तराजू दीपक राजपूत के पास होना बताया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद कर जब्त किया गया।

जेवरात गिरवी रखने वाले सूर्योत्तम सिंदुर को पकड़ कर उसकी निशानदेही पर टिटलागढ उडीसा से चोरी गई मशरूका सोनी चांदी के जेवरात गिरवी रखे स्थान से बरामद कर जब्त किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी दीपक राजपूत निवासी रामनगर, कुम्हारी का पता तलाश किया गया पता नहीं चला जिसकी पतासाजी के प्रयास किये जा रहें है। आरोपियों संजय कुमार चौहान (29), सूर्योत्तम सिंदुर (31), दीपक चौहान(27) के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई संबंधित थानों से की जा रही है।


अन्य पोस्ट