दुर्ग

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर दुर्ग शहर में सर्वसुविधायुक्त शासकीय लाइब्रेरी खोले जाने की मांग-दुर्ग एनएसयूआई
11-Apr-2023 2:53 PM
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर दुर्ग शहर में सर्वसुविधायुक्त  शासकीय लाइब्रेरी खोले जाने की मांग-दुर्ग एनएसयूआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 अप्रैल। प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष सोनू साहू ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश से भिलाई निवास  पर भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव व दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर दुर्ग भिलाई एजुकेशन हब होने के कारण आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी विद्यार्थी यहां पर प्रतियोगी परीक्षा जैसे पीईटी, पैट, पीएससी, रेलवे अन्य तरह की तैयारी के लिए उच्च गुणवक्ता वाले प्राईवेट कोचिंग सेंटर में शिक्षा ग्रहण करने आते है, और उन्हें अपनी तैयारी के लिए एक शांत वातावरण वाली जगह कि आवश्यकता होती है।

इसी कारण छात्र वर्ग प्राईवेट लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए जाते है, जिसका शुल्क 1500-2000 रू प्रति माह होने से ज्यादा विघार्थी गरीब और मध्यवर्ग से होने के कारण फीस वहन नहीं कर पाते थे, जिसे देखते हुए एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू ने दुर्ग शहर में भी रायपुर के तर्ज पर एक शासकीय हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने कि मांग सीएम से की।

जिसमें प्रवेश निशुल्क हो ताकि परीक्षार्थियों को अतिरिक्त भार से छुट मिल सके और ज्यादा से ज्यादा गांव शहर के छात्र इनका लाभ उठा रहे इस बात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दुर्ग कलेक्टर को जल्द से जल्द शहर के शांत वातावरण जगह पर बच्चों के लिए निशुल्क हाईटेक लाइब्रेरी खोलने जाने कि दिशा में कार्य करने निर्देशित किया।

इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव शिवांग साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, दुर्ग शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गजेंद्र कोसरे, हरीश देवांगन, विकास, देवेश राजपूत, राज देवांगन, सुरिया सहित बहुत से एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट