दुर्ग

बिरनपुर घटना के विरोध में बंद रही दुर्ग शहर की दुकानें
11-Apr-2023 2:50 PM
बिरनपुर घटना के विरोध में बंद रही दुर्ग शहर की दुकानें

भाजपा व अन्य हिन्दूवादी संगठन बंद के दौरान रहे सक्रिय,

मामूली विवाद को छोडक़र शांतिपूर्ण रहा बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 अप्रैल।  बेमेतरा जिला के साजा थानांतर्गत ग्राम बिरनपुर में दो समुदाय के बीच हुए हिंसा में युवक भुनेश्वर साहू की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान का सोमवार को दुर्ग शहर में व्यापक असर रहा।

बंद के फलस्वरुप शहर की बड़ी-छोटी मार्केट सुबह से बंद रही। जिससे इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, गांधी चौक, मोती का पलेक्स, गंजपारा, फरिश्ता का पलेक्स, स्टेशन रोड, ग्रीन चौक, सिंधी कालोनी, कसारीडीह, केलाबाड़ी, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर, सिकोलाभाठा के अलावा अन्य मार्केट क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। विहिप के बंद को जिला भाजपा, बंजरंग दल, छत्तीसगढ़ चे बर ऑफ कॉमर्स के अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने समर्थन दिया था। जिसके चलते बंद समर्थक सुबह से ही मार्केटों में सक्रिय रहे।

बंद के दौरान कुछ क्षेत्रों में इक्का-दुक्का व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें खोल रखी थी। जिन्हें बंद समर्थकों द्वारा ग्राम बिरनपुर की घटना से अवगत कराकर दुकान बंद करवाई गई। बंद का समय बना व्यापारियों व बंद समर्थकों के बीच विवाद का कारण बंद के दौरान बंद के समय को लेकर व्यापारियों में असमंजस्य की स्थिति रही। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान किया गया था। जिसे छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन दिया था। जिसके चलते दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट में कुछ व्यापारियों ने दोपहर 2 बजे के बाद अपने दुकान के शटर उठा लिए थे। जिनकी दुकानें बंद करवाने बंद समर्थक पहुंचे। जहां बंद के समय को लेकर बंद समर्थकों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। इस स्थिति को संभालने पुलिस बल को भी मौके पर पहुंचना पड़ा था। ऐसी स्थिति कुछ अन्य मार्केटों में भी निर्मित हुई थी। अंतत: बंद समर्थकों द्वारा बंद का समय दिनभर होने का हवाला देकर व्यापारियों से दुकानें बंद करवाई गई।

ग्राम बिरनपुर घटना के विरोध में विहिप के बंद के आह्वान पर जिला भाजपाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा, भाजयुमों, विहिप व अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकत्र्ता शहर में दिनभर सक्रिय रहे। जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, आशीष निमजे, उपाध्यक्ष केएस चौहान, मदन बढ़ई, जिला भाजयुमों अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, महेश यादव के अलावा अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकत्र्ता अलग-अलग टोलियों में शहर के मार्केटों में पहुंचे थे और व्यापारियों से आग्रह कर दुकानें बंद करवाई। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दुर्ग शहर बंद को सफल बताया है। उन्होंने ग्राम बीरनपुर घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन अगर सक्रिय रहती तो यह घटना सामने नहीं आती। ऐसी घटना की पुर्नावृत्ति को रोकने शासन-प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए। 


अन्य पोस्ट