दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अप्रैल। बीते वित्तीय वर्ष 2022- 23 में खनिज महकमा को जिले में 96 करोड़ रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि जिले में महकमा को इस बार कुल 70 करोड़ 71 लाख रुपए का लक्ष्य मिला था। अर्थात जिले में विभाग ने प्राप्त लक्ष्य से 25 करोड़ 29 लाख रुपए का अधिक राजस्व प्राप्त किया। एक माह पहले ही कर लिया था लक्ष्य पार पहली बार जिले में विभाग ने वित्तीय वर्ष पूरा होने के एक माह पहले ही प्राप्त लक्ष्य को पार कर लिया था किया। प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध विभाग ने फरवरी माह में ही कुल 71 करोड़ 75 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त कर लिया था जो कि प्राप्त लक्ष्य के एक करोड़ से भी अधिक था।
जानकारी के अनुसार इसके पहले विभाग ने जिले वर्ष 2016-17 में लक्ष्य प्राप्त कर पाया था तब विभाग को कुल49 करोड़ 60 लाख रुपए का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध पूरे वित्तीय वर्ष में विभाग ने जिले में कुल 50 करोड़12 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया था इसके बाद के वर्षों में विभाग को लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता नहीं मिल पा रही थी।
जानकारी के मुताबिक विभाग ने जिले में मुख्य खनिज, गौण खनिज, नीलामी, विविध आदि में लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया है अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जुर्माने के रूप में लाखों रुपए की राजस्व प्राप्त की है। जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा का कहना है कि विभाग को इस बार बहुत पहले ही लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुए कलेक्टर के निर्देशन लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों दबिश देकर अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई किए जा रहे हैं।