दुर्ग
सीएम ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का किया अनावरण
09-Apr-2023 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वैशाली नगर विधानसभा के छावनी के तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वन एवं जिले की प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, स्थानीय विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल और उनकी माता राधाबाई यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि शहीद चुम्मन यादव जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दुश्मनों से युद्ध करते हुए 30 अगस्त 2014 को अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। प्रतिमा की स्थापना के लिए यादव समाज द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे