दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 अप्रैल। सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात नहीं करने देने पर अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया है।
गौरतलब हो कि युवा शक्ति संगठन के निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन से कलेक्टर ने निगम आयुक्त को आदेशित किया था कि शीघ्र से शीघ्र शराब दुकान को स्थानांतरित किया जाए, पर आज तक शराब दुकान वहीं है।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन व शारदा गुप्ता पारस जंघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आज युवा संगठन के कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करना चाह रहे, शराब दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं, जबकि भूपेश सरकार ने गंगा जल की सौगंध लेकर शराब दुकान को नहीं खोलने का वचन दिया था। युवा शक्ति संगठन ने मांग की है कि शराब दुकान ऐसे जगह स्थानांतरित की जाए, जहां आम लोगों को तकलीफ का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि दोनों शराब दुकान हटाने की मांग निरंतर की जा रही है, इसके लिए निरंतर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, मशाल जुलूस धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री आवास का घेराव पदयात्रा तक की जा चुकी है, पर लगातार केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।
वर्ष 2019 से शराब दुकान हटाने के लिए निरंतर ज्ञापन आंदोलन किया जा रहा, लेकिन सरकार ने इसे अन्यत्र स्थापित करने की पहल नहीं की। पहले सुपेला शराब दुकान हटाने 4 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया था, जिसमें लोगों ने स्वयं आगे होकर पंडाल में आकर हस्ताक्षर कर शराब दुकान हटाने की मांग की थी। कलेक्टर को ज्ञापन देकर शराब दुकान हटाने की मांग की गई, पर प्रशासन ने अभी तक कोई भी पहल नहीं की।
युवा शक्ति संगठन ने मांग कि है कि देशी अंग्रेजी दोनों शराब दुकान को हटाकर किसी अन्य जगह में स्थापित किया जाए। जब क्षेत्र की समस्त दूध डेयरियों को इक_ा कर गोकुलधाम बनाया जा सकता है तो सभी शराब दुकानों को एक जगह इक_ा कर भट्टीपारा क्यों नहीं बनाया जा सकता।
मुख्य चौराहे पर शराब दुकान होने के कारण अव्यस्थाओं का अंबार है। सुपेला के निवासी जो उक्त शराब दुकान के आसपास में निवासरत हैं और व्यापारीगण कई बार शिकायत कर चुके हैं कि सुपेला चौक से गदा चौक जाने वाला सबसे व्यस्ततम मार्ग है, यह सडक़ मुख्य मार्ग होने के कारण कोहका, स्मृति नगर, शांति नगर, वैशाली नगर के हजारों लोगों को आवागमन निरंतर इस मार्ग से होता है। इसके अलावा क्षेत्र से अनेक कॉलेज हॉस्पिटल छात्र-छात्राओं का आना-जाना निरंतर लगा रहता है, इस रोड पर निरंतर दुर्घटना होती रहती है, स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इस रूट से आवागमन करते हैं और हमेशा अप्रिय स्थिति का सामना करते हैं। शराबी शराब पीकर गाली गलौज करते हैं, रोड पर ही शराब पीकर शराब के डिस्पोजल फेंक देते हैं, यहां से एंबुलेंस फायर ब्रिगेड का निकलना विपरीत परिस्थितियों में मुश्किल होता है।
शराब दुकान के आसपास सडक़ तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, यहां पर आने वाली महिलाएं एवं बच्चे इस रोड से आने जाने में शर्मींदगी महसूस करते हैं। अगर निकट भविष्य में प्रशासन इस शराब दुकान को नहीं हटाता तो इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन फिर खड़ा किया जाएगा।
युवा शक्ति संगठन द्वारा मुख्यमंत्री, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई, आबकारी विभाग दुर्ग सहित जनप्रतिनिधियों के संदर्भ में अवगत कराया गया किंतु आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। युवा शक्ति संगठन ने शीघ्र से शीघ्र शराब दुकान हटाने की मांग की है।
आज गिरफ्तार होने वालों में पुरूषोत्तम देवांगन, नीशु पांडेय, नवीन सिंह, जुनैद खान, सुनील शर्मा, धनेश्वर चौहान, पिंकू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।