दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 अप्रैल। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जो कि दरबार से शुरू होकर बजरंग पारा बाजार चौक मेन गली मोहल्ले शितला पारा, कर्मा चौक, गोल्डन चौक,होते हुए पूरे गांव में शोभायात्रा घुमाया गया। जगह-जगह गांव वालों ने शोभायात्रा का पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भक्तों द्वारा हाथ में केसरिया रंग झंडे लेकर जय जय बजरंगी बली जय सियाराम के नारे लगाते साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे।
सुबह से ही भक्तों का बाबा दरबार एवं महावीर उद्यान में पूजा पाठ करने के लिए भारी भीड़ रहा दरबार के लक्ष्मण बाबा ने बताया कि महावीर उद्यान में विराजे गदाधारी हनुमान में सोमवार मंगलवार शनिवार के दिन फुटा चना, गुड़ मिट्टी के बर्तन में कच्चा दूध कपरी पान मिश्रा एवं सवा गज लाल कलर का पताका चढ़ाने से सारे परेशानी दूर होते हैं, एवं सभी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं मंगलवार शनिवार के दिन महावीर उद्यान में पूजा पाठ करने के लिए भक्तों का भीड़ लगा रहता है। धर्म कुतर्क का विषय नहीं है यह तो श्रद्धा का विषय है। पूर्ण श्रद्धा के साथ जिसने भी भक्ति की उसे प्रभू की कृपा प्राप्त होती है, यह तो केवल अहसास किया जा सकता है, सभी भक्त प्रभू की भक्ति में झूम उठे दोपहर 2 बजे से खिचड़ी एवं हलुवा प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जे गाजे के साथ निकले शोभायात्रा जो कि पूरे गांव में भ्रमण करते हुए महावीर उद्यान पहुंचकर गदाधारी हनुमान के पूजा पाठ करके पताका ध्वजा चढ़ाकर का समापन किया गया।
शोभायात्रा में दरबार के लक्ष्मण बाबा, नंद पंन्डा मनोज पटेल, राजू यादव, विनोद साहू, गज्जू रायपुरिया, बबलू साहू, गुलाब साहू, मनसुखा साहू, चीन्टू साहू, भोलू साहू, जीवराखन ठेकेदार, दिनेश साहू, हरिश रैकवार, डॉ धनेशवर साहू, सुनील कहार, बाबू लाल ठेकेदार, कुणाल साहू, संदिप सेन, चंद्र कांत देवांगन, कल्याण देवांगन, रुपलाल टेलस, नंदू साहू, योगेश साहू, मुनना गंधर्व, वासुदेव सपरे उपसरपंच, हेमंत तेली, चेतन साहू, प्रमोद सेन, सुन्दर सपरे, बबीता साहू, सुनीता साहू, देवकी साहू, ललीता यादव, लक्ष्मी साहू, अंजू देवांगन, देवश्री साहू, संगीता सपरे, टिकेशवरी, सुलोचना ठाकूर, कौशिलिया सेन, हितेश पटेल, दशरि बाई पटेल, पूजा साहू, डिम्पल, वेदू, नेहा, सुरूची, नेहा, विननी साहू, नीरा साहू, एवं राजू बाबा सिवनी एमपी से आए एवं समस्त ग्रामवासी की विशेष सहयोग रहा।