दुर्ग

सीएम ने गुरुनानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण
08-Apr-2023 1:48 PM
सीएम ने गुरुनानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 8 अप्रैल।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। 

श्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।
इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट