दुर्ग
युवा मोर्चा ने मनाया स्थापना दिवस
07-Apr-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व मे श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर व भारतीय जनता पार्टी के 43 वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के जन्मदिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में मरीजों को फल, जूस व बिस्किट का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष बिचपुरिया ने इस अवसर पर मरीजों का हाल चाल जाना। इस अवसर मे प्रमुख रूप से जय प्रकाश यादव, अशोक जैन, रूपराम साहू, मोनिश काले, नीरज तिवारी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे